टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद इस समय हनीमून ट्रिप पर हैं।
इसकी जानकारी विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर कर दी। लेकिन क्या आपको मालूम है विराट-अनुष्का हनीमून के लिए कहां गये हैं।
जगह का नाम जानकर आपको यकीन नहीं होगा। जी हां, विराट-अनुष्का हनीमून पाकिस्तान के लाहौर में मना रहे हैं……..चौक गये न!.
यह हमारा नहीं बल्कि एक फेसबुक यूजर का कहना हैं। उनके मुताबिक इटली में हुई ग्रैंड वेडिंग के बाद विराट-अनुष्का हनीमून पर कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान की अलग-अलग जगाहों की सैर कर रहे हैं।
ग्रीन शर्ट, कराची वाले समेत कुछ फेसबुक यूजर्स ने इस स्टार कपल की हनीमून फोटो को एडिट किया और बैकग्राउंड में पाकिस्तान की अलग-अलग इमारतों की तस्वीरें डाल दी।
ये एडिटेट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App









