नई दिल्ली : नीरव मोदी के हाथों 11,300 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का सामना करने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेस्डर बने रहेंगे। बैंक ने एक सार्वजनिक नोटिस से स्पष्ट किया, मीडिया में यह खबर आई है कि बैंक के ब्रांड एंबेस्डर विराट कोहली पीएनबी के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने वाले हैं।
यह पूरी तरह से फर्जी और असत्य खबर है। विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेस्डर हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है, यह मीडिया की खबर है कि बैंक प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के साथ कथित धोखाधड़ी मामले में जांच के लिए संपर्क में है और पीडब्ल्यूसी को सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा गया है, जिसका उपयोग नीरव मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ अदालत में किया जा सकता है। यह खबर पूरी तरह से गलत है।
नोटिस के अनुसार, यह मीडिया रिपोर्ट भी पूरी तरह गलत है किरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सरकार ने पीएनबी को धोखाधड़ी की राशि को अन्य बैंकों में जमा करने को कहा है। नोटिस में बैंक ने कहा है कि बैंक के पास स्थिति को संभालने और संस्थान, ग्राहकों और हितधारकों के हितों की रक्षा करने की क्षमता है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



