नई दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 27 फरवरी से किर्गिस्तान में होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। खबरों के अनुसार सुशील ने 21 फरवरी को भारतीय कुश्ती संघ को एक पत्र लिखकर 27 फरवरी से चार मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही भारतीय कुश्ती टीम से अपना नाम लेने की जानकारी दी। सुशील इस बात से चिंतित हैं कि अगर वह इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं तो कहीं उनकी घुटनों की चोट और अधिक न बढ़ जाए।
एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 74 किग्रा भार वर्ग के भारतीय प्रतिनिधित्व चुनने के लिए हुए ट्रायल्स में दौरान के भी वह अपनी चोट से जूझ रहे थे। सुशील चोट को लेकर कोई भी खतरा नहीं लेना चाहते हैं और अब उनकी प्राथमिकता अप्रैल में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स हैं। इसी चोट के कारण पिछले महीने प्रो रेसलिंग लीग के तीसरे सीजन में भी वह दिखाई नहीं दिए थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



