भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को उम्मीद जताई कि ये युवा खिलाड़ ट्राफी उठाने में कामयाब होंगे। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में अंडर-19 टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा,’ यह टीम जब विश्वकप के लिए रवाना हो रही थी तब मैंने इस टीम के खिलाड़यिं से बात की थी और इन खिलाड़यिं में मुझे वह आत्मविश्वास दिखाई दिया जो मेरे समय की टीम में भी नहीं था।’
अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत चुके विराट ने कहा कि इन खिलाड़यिं का आत्मविश्वास उनके समय की टीम से कहीं ज्यादा है और इन्होंने खुद को लगातार साबित किया है। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली भारतीय टीम की जबर्दस्त जीत को सराहते हुए कहा,’ उन्होंने इस दबाव वाले मैच में जैसा प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ था।’ विराट ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल के लिए भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा,’ हम सभी को इस फाइनल का बेताबी से इंतजार रहेगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ विश्वकप ट्राफी उठाने में कामयाब होंगे क्योंकि उनमें ऐसा कर पाने की भरपूर प्रतिभा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



