नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को वीडियो के माध्यम से दिल को छू लेने वाला एक संदेश दिया। इसके बाद इस वीडियो मैसेज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कप्तान कोहली को शुक्रिया कहा।
कोहली ने अपने इस मैसेज में अफगानिस्तानी क्रिकेटरों को आदर भाव दर्शाते हुए प्रेरणा दी साथ ही इन खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ भी की। अपने इस मैसेज में कोहली ने कहा कि मैं आपके टी20 टूर्नामेंट के लिए आपको बधाई देना चाहता हूँ, और क्रिकेट में अब तक के सफर के बाद भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह देखना शानदार रहा है
Many thanks to Indian captain @imVkohli for his positive outlook on Afghan cricket pic.twitter.com/M6Z5H6eb2r
— Afghan Cricket Board (@ACBofficials) October 12, 2017
इसके बाद उन्होंने कहा, मैं आपका पेशन देख सकता हूँ, खासकर खिलाड़ियों ने जैसा खेला, वैसा ही लोगों ने घर में मैच देखकर अपना पेशन साझा भी किया है। हमेशा खुद से इमानदार रहना और सफलता आपके पास आएगी।

बता दें कि यह टीम आईसीसी इंटर कॉन्टीनेंटल कप के लिए हॉन्गकॉन्ग जाएगी। मिशन रोड ग्राउंड पर यह टूर्नामेंट 20 से 23 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।
गौरतलब है कि 13 सितम्बर को काबुल में एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर बम धमाका हुआ था लेकिन इसके बाद भी टूर्नामेंट लगातार चलता रहा और इसमें उनका साथ वहां के दर्शकों ने दिया, जो हर मैच देखने के लिए बिना डरे आते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







