नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत की आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, पंत ने रॉबिन उथप्पा की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज के गेंद डालने से पहले विकेट से पीछे से कहा कि ‘यह तो वैसे भी चौका जाएगा’ और अगली गेंद पर कोलकाता के बल्लेबाज ने चार रन बनाए।
उथप्पा उस समय युवा गेंदबाज संदीप लामिछाने के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई प्रशंसकों का मानना है कि यह घटना दर्शाती है कि मैच पहले से ही फिक्स था क्योंकि पंत को यह कैसे पता चला कि अगली गेंद पर क्या होगा।
दिल्ली ने सुपर ओवर तक गए मैच में तीन रन से जीत दर्ज की थी। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम छह विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई जिसके काराण मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुकाबले में 99 रनों की पारी खेली।


Download Android App
Download iOS App



