Abhishek Sharma vs Sanju Samson: सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लेकर जंग छिड़ गई है. काफी सारे फैंस का ये मानना है कि अभिषेक शर्मा संजू की जगह खा रहे हैं. गौरतलब है कि उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों टी20 में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था. ऐसे में संजू को बाहर बिठाने पर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं.
Abhishek Sharma vs Sanju Samson

अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से काफी खामोश रहा है. जिम्बाब्वे सीरीज के पहले टी20 मैच में लेफ्ट हैंड बैटर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे टी20 में 8 रन ही उनके बल्ले से आए. तीसरा टी20 भी अभिषेक के लिए कुछ खास नहीं गुजरा. भारतीय ओपनर 2 ही रनों का योगदान दे सके. अभिषेक के लिए 2025 अच्छा रहा था. हालांकि 2026 में उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है. इस साल 23 मुकाबले खेले हैं. जिसमें अभिषेक शर्मा 24 की औसत से 514 रन बनाए हैं.
संजू सैमसन के साथ हो रही नाइंसाफी?

संजू सैमसन के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं गुजरा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में केरल के इस खिलाड़ी का योगदान काफी अहम रहा था. संजू ने तीन बेहतरीन पारियां खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था. इसके बावजूद इंग्लैंड सीरीज में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. उसके बाद जिम्बाब्वे सीरीज के लिए स्क्वॉड में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. जोकि काफी हैरानी भरा निर्णय था टीम मैनेजमेंट का. जिसके लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना भी हुई थी.
आंकड़ों में संजू हैं अभिषेक से आगे

अभिषेक शर्मा की तुलना में संजू सैमसन के 2026 के आंकड़े कुछ बेहतर हैं. संजू ने इस साल 14 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें 31 की औसत से राइट हैंड बैटर ने 400 रन ठोके हैं. इसमें शामिल हैं 3 अर्धशतक. 97 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. फैंस का ये मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करनी चाहिए. देखना होगा आने वाली सीरीज में संजू को अभिषेक के ऊपर प्राथमिकता दी जाती है या नहीं.
Read More: Arshdeep Singh ने समरीन कौर संग रिश्ते को किया ऑफिशियल, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App




