इंडियन युवा ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में बड़ा मौका मिला है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी एबिलिटी दिखाने वाले 27 साल के खिलाड़ी अब मेन्स के मेट्रो बैंक वन-डे कप में हैम्पशायर की ओर से खेलते नजर आएंगे। क्लब ने उनकी साइनिंग की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। वहीं दिलचस्प बात तो ये है कि हैम्पशायर और दिल्ली कैपिटल्स, दोनों में जीएमआर ग्रुप की हिस्सेदारी है।
Ashutosh Sharma Debut In England: हैम्पशायर ने जताया भरोसा

हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर जाइल्स व्हाइट ने आशुतोष शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि आशुतोष एबिलिटी से भरे हुए क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं व्हाइट का मानना है कि बड़े मुकाबलों का उनका एक्सपीरिएंस टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा और इस सीजन हैम्पशायर बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगा।
आईपीएल में बनाया अलग मुकाम
)
आशुतोष शर्मा ने अब तक आईपीएल के तीन सीजन खेले हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने खास पहचान बनाई है। 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 11 मैचों में उन्होंने 189 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। दिल्ली के लिए पहले सीजन में उन्होंने 13 मैचों की 9 पारियों में 204 रन बनाए, जबकि अगले सीजन में 8 मुकाबलों के अंदर 171 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।
11 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड

साल 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान आशुतोष शर्मा ने रेलवे की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। यह टी-20 क्रिकेट के सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है और इस पारी ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।
घरेलू क्रिकेट में भी शानदार आंकड़े

आशुतोष का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 370 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 21 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 458 रन दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 62 मैचों में 1,277 रन बनाए हैं और इस दौरान 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।
मध्य प्रदेश से इंग्लैंड तक का सफर

आशुतोष शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 2017 में मध्य प्रदेश की टीम से की थी। बाद में वो रेलवे से जुड़े और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आईपीएल तक पहुंचे। अब इंग्लैंड के रेपुटेटेड घरेलू वन-डे टूर्नामेंट में हैम्पशायर की ओर से खेलना उनके करियर का नया और अहम पड़ाव माना जा रहा है। शानदार फॉर्म और एक्सपीरिएंस के दम पर उनसे इंग्लैंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




