Asia Cup 2025: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 मैचों में 23 विकेट लिए और टीम इंडिया को 2-2 की बराबरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद अब सबकी नजरें एशिया कप 2025 पर हैं, जो 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या सिराज को एशिया कप की टीम में जगह मिलेगी?
टेस्ट और वनडे में मजबूत, टी20 में अनिश्चित
मोहम्मद सिराज फिलहाल टेस्ट और वनडे टीम के भरोसेमंद गेंदबाज़ माने जाते हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की नहीं है। उन्होंने जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी T20 मैच खेला था। इसके बाद बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने कई T20 मैच खेले, लेकिन सिराज को एक बार भी टीम में नहीं चुना गया। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम तैयार करने की बात कही है। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में उन्होंने कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौके दिए हैं। यही वजह है कि पिछले 12 T20 इंटरनेशनल मैचों में मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला।
आईपीएल 2025 में मिला औसत प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेला। इस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.24 रहा। ये टी20 के लिहाज से थोड़ा ज्यादा है, जो उनके खिलाफ जा सकता है। टी20 फॉर्मेट में सिराज को लेकर टीम मैनेजमेंट की सोच साफ नहीं है। टेस्ट और वनडे में उनका चयन तय माना जा रहा है, लेकिन एशिया कप जैसे टी20 टूर्नामेंट में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, ये चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर करेगा। संभावना है कि उन्हें टीम स्क्वाड में तो शामिल किया जाए, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना आसान नहीं होगा।
Also Read: Sachin Tendulkar ने की Shubman Gill की जमकर तारीफ, Siraj को बताया जोश का सुलतान


Download Android App
Download iOS App





