Top 7 Places to Visit in Uttarakhand: उत्तराखंड की इन 10 जगहों पर नहीं घूमा तो क्या घूमा, आज ही करें प्लानिंग

Summary :

Top 10 Places to Visit in Uttarakhand: उत्तराखंड जिसे “देवभूमि” या देवताओं की भूमि भी कहा जाता है, अपने मंदिरों और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। अगर आप भी उत्तराखंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां उत्तराखंड के सात बेहद ही खूबसूरत जगहों की लिस्ट है, जिनमें आध्यात्मिक स्थल, हिल स्टेशन और एडवेंचर एक्टिविटी स्पॉट भी शामिल हैं। यहां आप अपने दोस्त या परिवार के साथ जाते हैं, तो आप बहुत एन्जाय करेंगे और अगर अपने पार्टनर के साथ जाते हैं तो कुछ बेहद रोमांटिक पलों को महसूस कर सकते हैं। वैसे पार्टनर के साथ जाना एक…

Top 10 Places to Visit in Uttarakhand: उत्तराखंड जिसे “देवभूमि” या देवताओं की भूमि भी कहा जाता है, अपने मंदिरों और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। अगर आप भी उत्तराखंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां उत्तराखंड के सात बेहद ही खूबसूरत जगहों की लिस्ट है, जिनमें आध्यात्मिक स्थल, हिल स्टेशन और एडवेंचर एक्टिविटी स्पॉट भी शामिल हैं।

यहां आप अपने दोस्त या परिवार के साथ जाते हैं, तो आप बहुत एन्जाय करेंगे और अगर अपने पार्टनर के साथ जाते हैं तो कुछ बेहद रोमांटिक पलों को महसूस कर सकते हैं। वैसे पार्टनर के साथ जाना एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आप अपने प्यार को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रोमांटिक स्पॉट साबित होंगी और जवाब हां ही मिलेगा।

1 हरिद्वार- Haridwar
हरिद्वार, जिसे हरद्वार भी कहा जाता है, उत्तराखंड राज्य का एक ज़िला और शहर है। यह हिंदुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां से गंगा नदी मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है। हरिद्वार का अर्थ है “ईश्वर का द्वार” और इसे देवताओं का निवास भी कहा जाता है।

Top 10 Places to Visit in Uttarakhand
Haridwar

2. ऋषिकेश- Rishikesh

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पवित्र तीर्थस्थल है। यहां कई प्राचीन मंदिर, घाट, खूबसूरत झरने और कई अन्य पर्यटन स्थल हैं। उत्तराखंड की गोद में बसा ऋषिकेश सिर्फ़ एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि योग, आध्यात्म और रोमांच का संगम भी है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दिल्ली और आसपास के शहरों से भी लोग यहाँ वीकेंड ट्रिप के लिए आते हैं।

Rishikesh
Rishikesh

3. नैनीताल- Nainital
नैनीताल में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनमें नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट और इको केव गार्डन शामिल हैं। नैनी झील  नैनीताल का मुख्य आकर्षण है और इसे “आँख के आकार की झील” के नाम से भी जाना जाता है। आप यहाँ बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और झील के किनारे बने रेस्टोरेंट और कैफ़े में समय बिता सकते हैं।

Nainital
Nainital

4. मसूरी- Mussoorie
एक आकर्षक हिल स्टेशन, मसूरी हिमालय के अद्भुत दृश्य, औपनिवेशिक वास्तुकला और केम्प्टी फॉल्स तथा गन हिल जैसे आकर्षण प्रस्तुत करता है। चंबा मसूरी से थोड़ी दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आप मसूरी के पास स्थित नाग टिब्बा जा सकते हैं। अगर आप मसूरी जा रहे हैं, तो इसके आसपास और भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहाँ आप जाने का प्लान बना सकते हैं।

Top 10 Places to Visit in Uttarakhand
Mussoorie

5. देहरादून- Dehradun

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखंड की राजधानी होने के नाते, यह शहर अपने शांत वातावरण और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। आप यहां जाकर शांति का अनुभव कर सकते हैं।

Dehradun
Dehradun

6. केदारनाथ- Kedarnath

सनातन धर्म के चार धामों में केदारनाथ तीसरा तीर्थस्थल केदारनाथ है। केदारनाथ भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 3,584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर हिमालय से घिरा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण मूल रूप से पांडवों ने करवाया था और बाद में आदि शंकराचार्य ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था।

Top 10 Places to Visit in Uttarakhand
Kedarnath

7. बद्रीनाथ- Badrinath
सनातन धर्म के चार धामों में अंतिम तीर्थस्थल बद्रीनाथ धाम है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां बद्रीनारायण की 3.3 मीटर ऊंची काले पत्थर की मूर्ति स्थापित है और यह वैदिक काल की है। बद्रीनाथ धाम गढ़वाल की पहाड़ियों में स्थित है और हिमालय और अलकनंदा नदी से घिरा हुआ है। इस धाम के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह लेने के लिए पर्याप्त है। स्कंद पुराण में भी इस स्थान की महिमा का वर्णन किया गया है।

Badrinath
Badrinath

 

ये भी पढ़ें- Top Trekking places in Jammu & Kashmir: कश्मीर घाटी के यह सुंदर ट्रेक, जानें पूरी जानकारी

Neha Singh