AUS vs BAN Scorecard: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज हो चुका है. मकैये में खेले जा रहे मुकाबले के पहले ही दिन काफी ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिला. ये मैच आगे चलकर किस ओर जाएगा, कुछ हद तक इसका भी अंदाजा चल गया. पहला दिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. वहीं गेंदबाजों की तो बल्ले-बल्ले ही हो गई. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों टीमों की तरफ से एक बॉलर ने पंजा खोला.
AUS vs BAN Scorecard

दूसरे टेस्ट में टॉस ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड ने मिलकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम की बखियां उधेड़कर रख दी. बांग्लादेश के चोटी के 6 बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए. टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर 14 था. जो टीम के 11वें नंबर के खिलाड़ी शोरिफुल इस्लाम ने बनाए थे. बांग्लादेश पहली पारी में महज 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के 7 खिलाड़ी 10 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए.

स्टार्क ने 22 गेंदों के भीतर 5 विकेट झटक लिए. लेफ्ट आर्म पेसर ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. पैट कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. एक विकेट जो बचा वो जॉश हेजलवुड ने अपनी झोली में डाल लिया. बांग्लादेश महज 34 ओवर में ही अपने सभी विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गई.
पिच को लेकर उठ रहे सवाल

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी लड़खड़ा गई. मेजबान टीम ने अपने 8 विकेट महज 148 के स्कोर पर गंवा दिए. दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन था. कैमरन ग्रीन 51 और नाथन लायन 10 रन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. कंगारू टीम के पास कुल बढ़त 101 रनों की थी. एक दिन में 67 ओवर के अंदर 18 विकेट गिरे. जिसके बाद मकैये की पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं.



Download Android App
Download iOS App




