PAKvsAUS: चलते चलते स्वीमिंग पूल में गिर पड़ा ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी

Summary :

एलेक्स अपने साथ खिलाडी नाथन लॉयन के साथ बातें करते हुए आगे बढ़ रहे थे। और वह बात करते-करते स्वीमिंग पूल में गिर गए।

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। जहाँ दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का रावलपिंडी में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कराची पहुंच चुकी हैं। यह मैच 12 मार्च से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई।
   

Australia vs Pakistan 1st Test: This Is Why PAK will beat AUS


दरअसल, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम कराची में अपने होटल में पहुंची, तो एलेक्स अपने साथ खिलाडी नाथन लॉयन के साथ बातें करते हुए आगे बढ़ रहे थे। और वह बात करते-करते स्वीमिंग पूल में गिर गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी पैट कमिंस, लॉयन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसका वीडियो भी बनाया है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

वीडियो में दिख रहा है की कैरी ने स्वीमिंग पूल में गिरने से पहले एक सूझबूझ वाला काम भी किया। उन्होंने गिरने के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल फोन साथी खिलाड़ी की ओर फेंक दिया। स्वीमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद कैरी को किसी ने बताया कि यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, तो वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


Desk Team