टी20 वर्ल्ड कप में कोहली ने बाबर से क्या बात की थी? पाकिस्तानी कप्तान ने दिया ऐसा जवाब

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाबर ने कहा, वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान 24 अक्टूबर को टॉस से पहले विराट कोहली संग हुई बातचीत का खुलासा नहीं करेंगे। याद हो, तब विराट और बाबर को इंडिया-पाक मैच से पहले आपस में गुपचुप तरह से बात करते देखा गया था।
बीते दिनों यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी। याद हो,मैच से ठीक पहले टॉस के दौरान  कोहली और बाबर को बात करते हुए देखा गया था बातचीत  बाद में मैच खत्म होने के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला। 
हाल ही में बाबर आजम ने कहा, मैं इस चैट को सभी के सामने नहीं बताऊंगा। बता दें, पाकिस्तान ने इस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था। वैसे आईसीसी विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ यह पहली जीत थी। जिसके बाद  टीम इंडिया की कड़ी आलोचना भी हुई थी।

 पहली बार आमने-सामने आए दोनों कप्तान 
मालूम हो विराट कोहली और बाबर आजम पहली बार किसी वर्ल्ड कप मैच में आमने-सामने आये हैं। वहीं विश्व कप मुकाबले में अपनी टीम को जिताने में बाबर और मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी पारी खेलकर भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य को बिना विकेट खोए मैच को अपने नाम कर लिया था।
 

Desk Team