नई दिल्ली : आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों को उसके बोर्ड ने बीसीसीआई के साथ पुरूष द्विपक्षीय सीरीज को लेकर चल रहे विवाद के कारण अगले महीने होने वाले महिलाओं के टी20 चैलेंज में भाग लेने से रोक दिया। भारतीय बोर्ड का कहना है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ‘ब्लैकमेल’ कर रहा था। आस्ट्रेलिया की तीन खिलाड़ियों मेग लैनिंग, एलिसी पैरी और एलिसा हीली को महिला आईपीएल में हिस्सा लेना था लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उन्हें रोक दिया।
इस टूर्नामेंट के मैच छह से 11 मई के बीच जयपुर में खेले जाएंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की शीर्ष अधिकारी बेलिंडा क्लार्क (पूर्व कप्तान) के ईमेल से जाहिर होता है कि इन तीनों को रोकना पुरूष एकदिवसीय सीरीज टालने के लिये दबाव की रणनीति है। भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार आस्ट्रेलिया को जनवरी 2020 में तीन वनडे खेलने हैं जबकि इस दौरान आस्ट्रेलिया में क्रिकेट सत्र अपने चरम पर होता है।


Download Android App
Download iOS App



