इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स आय दिनों चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर बने रहते हैं। हाल ही में उनकी टेस्ट टीम इंग्लैंड ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबानों ने जबरदस्त कमबैक करते हुए 5 मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि अब बेन स्टोक्स किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल वो कहीं प्लेन से ट्रेवल कर रहे थे, और कहीं रास्ते में ही उनका बैग गायब हो गया। बैग गायब होने के बाद स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जिसके बाद एयरलाइंस की तरफ से उन्हें रिप्लाई भी दिया गया। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर स्टोक्स ने क्या ट्वीट किया और फिर उन्हें क्या जवाब मिला।

दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स प्लेन से कहीं जा रहे थे, जहां उनका बैग चोरी हो गया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए एक पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “ब्रिटिश एयरवेज के विमान से बैग वापस नहीं मिला और मदद की बहुत सराहना की जाएगी।” बेन स्टोक्स ने यह ट्वीट 3 अगस्त को 2 बजकर 31 मिनट पर की। स्टोक्स के इस पोस्ट के तुरंत बाद लगभग 2.40 मिनट पर ब्रिटिश एयरवेज ने भी उनके ट्वीट का रिप्लाई दिया और इस चीज के लिए उन्होंने माफी मांगी।

ब्रिटिश एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बेन स्टोक्स से माफी मांगते हुए लिखा कि “हाय बेन, मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि ऐसा हुआ है। क्या आप हमें अपना विवरण मैसेज के रूप में भेज सकते हैं, ताकि हम आपके लिए इस पर गौर कर सकें? एंथोनी।” हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि स्टोक्स को उनका बैग मिला या फिर नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल से ठीक पहले भी उनके साथ ऐसी घटना घटी थी जब लंदन के किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से स्टोक्स का बैग चोरी हो गया था, जिसके बाद वो आग बबूला हो गए थे और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया था।
Bags not turned up off the plane @British_Airways and help would be greatly appreciated
— Ben Stokes (@benstokes38) August 2, 2023
वहीं बेन स्टोक्स अब लंबी छुट्टी पर है क्योंकि अब इंग्लैंड टेस्ट मैच सीधा भारत में अगले साल के जनवरी में खेलेगा। उससे पहले 30 अगस्त से इस टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज है। इस 50 ओवर वाले फॉर्मेट से स्टोक्स से 2022 के जुलाई में ही संन्यास ले लिया था। हालांकि उन्होंने 2019 का वनडे विश्व कप भी अपने दम पर पहली बार इंग्लैंड को जिताया था।


Download Android App
Download iOS App



