INDvsWI: कॉन्फिडेंस से भरपूर वेस्टइंडीज की टीम भारत के लिए रवाना

Summary :

इंग्लैंड को पटखनी देने के बाद वेस्टइंडीज की टीम अब अपने अगले मिशन यानी भारत दौरे के लिए रवाना हो गई है। जहां वो 6 से 20 फरवरी तक तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

इंग्लैंड को पटखनी देने के बाद वेस्टइंडीज की टीम अब अपने अगले मिशन यानी भारत दौरे के लिए रवाना हो गई है। जहां वो 6 से 20 फरवरी तक तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज टीम आज रात तक अहमदाबाद पहुंचेगी, जहां टीम को अगले तीन दिन तक क्वारंटाइन में रहना है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है। अब हम कुछ और कहें उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के स्टार जेसन होल्डर का ये बयान जान लीजिए। भारत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, मेरे विचार से ये एक बड़ी सीरीज होगी। मेरे लिए भारत दुनिया की बेहतरीन टीमों में है। उसने पिछले 2 साल के प्रदर्शन से खुद का लोहा भी मनवाया है। ऐसे में उसको उसी के घर में हराना आसान नहीं होगा। पर ये काम मुश्किल भी नहीं। वेस्ट इंडीज की टीम में इतना दम है कि वो भारत को उसी की जमीन पर हरा सकती है।
वहीं वेस्टइंडीज़ के कप्तान पोलार्ड ने कहा रोहित शर्मा कमाल के कप्तान हैं, जिनके खिलाफ खेलना रोमांचक रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पर हमने बड़ी जीत दर्ज की है और अब हमारी नजर भारत से सीरीज खेलने और उसे जीतने पर जमी है।

Desk Team