साउथ अफ़्रीका की शिकस्त को भुला कर टीम इंडिया ने अब वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ सीरीज खेलनी है लेकिन जब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसे देख भुवनेश्वर कुमार को झटका लगा ही होगा। क्योंकि भुवनेश्वर कुमार को सेलेक्टरों ने वनडे टीम से बाहर कर दिया है हालांकि टी20 टीम में उन्हें जगह मिली।

साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान भुवनेश्वर कुमार बेहद खराब फॉर्म में दिखाई दिए और इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे टीम से बाहर ही कर दिया है। अब भुवनेश्वर कुमार पर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर ने कहा कि वो नहीं जानते कि अब भुवनेश्वर कुमार का भविष्य क्या होने वाला है?

सुनील गावस्कर ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा, ‘मेरे दिमाग में एक नाम आता है भुवनेश्वर कुमार। मुझे समझ नहीं आता कि उनका भविष्य क्या है? उनकी रफ्तार कम हो गई है, उनकी गेंदबाजी पहले की तरह सटीक नहीं रही। उनकी गेंदबाजी से स्विंग गायब है। जिस तरह से वो गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देख लगता है कि उन्हें एक बार फिर काफी मेहनत की जरूरत है।’

गावस्कर ने साथ ही कहा, ‘मुझे लगता है कि अब दीपक चाहर को आजमाने का वक्त है। युवा खिलाड़ी है, भुवी जैसे ही गेंदबाजी करते हैं। गेंद को दोनों ओर स्विंग कराते हैं और लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



