एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बड़े विवाद के घेरे में आ गया है। उस पर टूर्नामेंट के दौरान अनुशासनहीनता और प्रोटोकॉल उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए निर्धारित PMOA (Players and Match Officials Area) के नियमों का बार-बार उल्लंघन किया, जिसके चलते अब आईसीसी उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। यह पूरा विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद शुरू हुआ। भारतीय टीम ने जीत के बाद किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान में बड़ा बवाल मचा और पीसीबी ने इस मामले पर आईसीसी से कार्रवाई की मांग की। यही नहीं, पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने तक की मांग कर दी थी।
UAE के खिलाफ मैच खेलने से इनकार
मामला तब और गंभीर हो गया जब पाकिस्तान ने इसी विवाद के चलते UAE के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी सफाई दी और पाकिस्तान मैदान पर उतरा, लेकिन इसी दौरान एक और बड़ी गलती हो गई। दरअसल, UAE के खिलाफ मैच से पहले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपने ऑपरेशन रूम में पाकिस्तानी कप्तान, हेड कोच और पीसीबी के मीडिया मैनेजर से मीटिंग की थी। इस दौरान पीसीबी के मीडिया मैनेजर ने न सिर्फ मीटिंग का वीडियो रिकॉर्ड किया बल्कि बाद में उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया।
सीधे तौर पर PMOA के नियमों का उल्लंघन
यह कदम सीधे तौर पर PMOA के नियमों का उल्लंघन था। PMOA में केवल खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को ही एंट्री की अनुमति होती है। यहां तक कि बिना मान्य एक्रेडिटेशन कार्ड के किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। साथ ही, इस क्षेत्र में कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में मीडिया मैनेजर का रूम में मौजूद होना और वीडियो रिकॉर्ड करना नियमों के खिलाफ है। PMOA नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और अनुशासनिक कार्यवाही का प्रावधान है। ऐसे में आईसीसी अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्त रुख अपना सकती है।
Also Read: Karun Nair से क्यों टूटी थी Robin Uthappa की दोस्ती खुद किया खुलासा


Download Android App
Download iOS App





