Afghanistan की तबाड़तोड़ जीत से हुई Asia Cup की शुरुआत

Summary :

Abu Dhabi की तेज़ गर्मी में भी Azmatullah Omarzai ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि Hong Kong की टीम कुछ समझ ही नहीं पाई। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में Afghanistan की सबसे तेज़ T20I फिफ्टी बना डाली। जैसे ही वो बैटिंग के लिए आए, रन बनते चले गए और एक के बाद एक चौके-छक्के लगते गए। मैच में दो तेज़ रन-आउट हुए, जिनमें से एक Azmatullah Omarzai की चतुराई का नतीजा था। वहीं Hong Kong की खराब फील्डिंग ने भी अफगानिस्तान को फायदा दिया। तीन आसान कैच छोड़े गए, जिससे अफगानिस्तान ने 188 रन बना डाले। यह स्कोर Hong Kong…

Abu Dhabi की तेज़ गर्मी में भी Azmatullah Omarzai ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि Hong Kong की टीम कुछ समझ ही नहीं पाई। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में Afghanistan की सबसे तेज़ T20I फिफ्टी बना डाली। जैसे ही वो बैटिंग के लिए आए, रन बनते चले गए और एक के बाद एक चौके-छक्के लगते गए।

मैच में दो तेज़ रन-आउट हुए, जिनमें से एक Azmatullah Omarzai की चतुराई का नतीजा था। वहीं Hong Kong की खराब फील्डिंग ने भी अफगानिस्तान को फायदा दिया। तीन आसान कैच छोड़े गए, जिससे अफगानिस्तान ने 188 रन बना डाले। यह स्कोर Hong Kong के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ, क्योंकि वो सिर्फ 94 रन ही बना पाई।

Azmatullah Omarzai
Azmatullah Omarzai

Sediqullah Atal ने भी दिखाया दम

Sediqullah Atal
Sediqullah Atal

एक ओर जहाँ Azmatullah Omarzai का बल्ला गरज रहा था, वहीं Sediqullah Atal ने भी खुद को साबित किया। Sediqullah Atal ने पावरप्ले में 17 गेंदों पर 26 रन बनाए और पूरे मैच में 73 रन की पारी खेली। हालाँकि, उन्हें तीन बार जीवनदान मिले पहले ओवर में, फिर 46 के स्कोर पर और एक बार फिफ्टी के बाद।

Hong Kong ने स्पिन के जरिए Sediqullah Atal पर दबाव बनाया, लेकिन उसे भुनाने में नाकाम रहे। खासकर Yasim Murtaza ने दो आसान कैच छोड़ दिए और Ehsan Khan ने भी एक बड़ा मौका गंवा दिया। इसके चलते Atal ने एक छोर संभाल कर पारी को आगे बढ़ाया।

Match का टर्निंग पॉइंट बना Azmatullah Omarzai की Attacking बल्लेबाजी

Azmatullah Omarzai
Azmatullah Omarzai

16 ओवर के बाद Afghanistan का स्कोर था 119/4, और मुकाबला संतुलन में था। तभी Azmatullah Omarzai ने तेजी से रन बनाकर मैच की तस्वीर ही बदल दी। 17वें ओवर से उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरू की। अगली 18 गेंदों में उन्होंने 60 रन बना दिए, जिसमें लगातार तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

Azmatullah Omarzai ने पिच की मुश्किलों को नज़रअंदाज़ करते हुए हर एंगल से शॉट्स लगाए—फ्रंट फुट स्लॉग से लेकर विकेटकीपर के ऊपर से रैम्प शॉट तक। उन्होंने दिखा दिया कि अनुभव और आक्रामक सोच का मेल कितना असरदार हो सकता है।

दूसरी ओर, Hong Kong की हालत बैटिंग में भी बिगड़ी रही। Anshy Rath को बिना छुए आउट दे दिया गया और उन्होंने DRS लेने से मना कर दिया। फिर Rashid Khan ने शानदार रनआउट कर Nizakat Khan को बिना बॉल खेले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी दो कैच छोड़े गए, और Kalhan Challu को Azmatullah Omarzai ने रनआउट कर दिया।

आख़िरकार, Hong Kong की पूरी टीम 94 रन पर ही रुक गई। Powerplay में उनके 4 विकेट गिर चुके थे, और सिर्फ दो बल्लेबाज़ ही दोहरे अंक तक पहुँच पाए।

Aslo Read: Asia Cup 2025: Schedule, Prize Money or Teams की सारी Information

 

 

Anjali Maikhuri