आर्ईपीएल 2019 को शुरू हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। आईपीएल के बाद इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से विश्वकप 2019 शुरू होगा। विश्व कप 2019 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है तो वहीं पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। भारतीय टीम विश्व कप के लिए 15 अप्रैल तक टीम का ऐलान करेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ गई है।
रोहित शर्मा हो गए चोटिल
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। 10 अप्रैल यानी बुधवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में 24वां मैच खेला जाना है लेकिन इस मैच से पहले बीते मंगलवार को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लग गई है।
रोहित शर्मा को अभ्यास मैच के दौरान दएं पैर पर चोट लगी है लेकिन अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रोहित गंभीर चोट लगी है या नहं। अगर रोहित की चोट गंभीर हुई तो विश्व कप से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे उसी दौरान वह अचानक से पैर पकड़ कर मैदान पर ही लेट गए। उसके बाद मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल मैदान पर रोहित के पास आए। पिछले दिनों भारतीय टीम के फिजियो के रूप में नितिन काम कर चुके हैं।
आज के इस 24वें मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इसके साथ ही अगर रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ इस मैच में नहीं खेलते हैं तो मुंबई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आईपीएल 2019 में मुंबई टीम के बल्लेबाजों ने खास प्रदर्शन नहीं किया है।
पंजाब और मुंबई के बीच में आईपीएल 2019 में पहला मैच मोहाली में खेला गया था जिसमें मुंबई को पंजाब ने 8 विकेट से हरा दिया था। हालांकि दूसरा मैच दोनों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में है जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को इस बार पंजाब केलिए हराना आसान नहीं होगा। मुंबई की यह पिच पर रात को ओस आ जाती है। बीते सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब ने 6 विकेट से करारी मात दी थी। पोलार्ड और हार्दिक ने आखिरी दो ओवर में 45 रन बनाए थे।