क्रिकेट जगत में नाम और शान के साथ-साथ बेशुमार पैसा भी है। आज बहुत से ऐसे क्रिकेटर हैं जो क्रिकेट जगत में काफी जाने जाते हैं। और जो गरीबी से उठकर एक अमीर आदमी भी बने हैं वो भी सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट के दम पर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 1 महीने या 1 दिन या 1 मिनट में कितना पैसा कमाते है तो आइए जानते है।
आपको बता दें कि भारत के स्टार खिलाडिय़ों की कमाई जानकर आप जरूर चौंक जाऐंगे। एक खिलाड़ी किसी बॉलीवुड स्टार से पीछे नहीं है। वहीं आज विराट कोहली एक विज्ञापन के लिए 12 करोड़ रुपए पेमेंट लेते हैं। तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक क्रिकेटर कितना पैसा कमाता है।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो बीसीसीआई और IPL से पैसा कमाते ही हैं। लेकिन उनका मुख्य पैसा कमाने का जरिया विज्ञापन है।
खबरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई और IPL से 1 साल में लगभग 5.7 मिलियन डॉलर मिलते है। और वही महेंद्र सिंह धोनी विज्ञापन से लगभग 14 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेते हैं। इस हिसाब से देखें तो महेंद्र सिंह धोनी हर मिनट 3638 रुपए का कमाई करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी आज स्पोट्र्स के द्वारा कमाए जाने वाले पैसों में सबसे पहले नंबर पर आते हैं भले ही आज विराट कोहली इसे आगे जरूर हैं लेकिन आज भी महेंद्र सिंह धोनी स्पोट्स के दुनिया में सबसे अमीर माने जाने वाले खिलाड़ी हैं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार