इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ज्ञारहवें सीजन में कुरियर सेवा प्रदाता कंपनी डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की लॉजिस्टिक्स पार्टनर बनी है। डीटीडीसी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि आईपीएल के इस सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए बैक-एंड लॉजिस्टिक ऑपरेशन की निगरानी करेगी।
इस साझेदारी पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक अभिषेक चक्रवर्ती ने कहा कि डीटीडीसी इस खेल का हिस्सा बनना चाहता थी और दिल्ली एनसीआर में कारोबार बढ़ने पर जोर दे रही इस कंपनी के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम सबसे उपयुक्त टीम है। कंपनी का उद्देश्य एक व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंचना और राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में टीम के प्रशंसकों के साथ अपना संबंध मजबूत बनाना है। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने कहा कि किसी भी टीम की सफलता के लिए एक लॉजिस्टिक सपोर्ट भी बहुत जरूरी है। डीटीडीसी के साथ यह साझेदारी दोनों के लिए लाभदायक है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



