डेब्यू मैच में मयंक अग्रवाल की शानदार पारी बनी के एल राहुल के ट्रॉल्लिंग की वजह

Summary :

मयंक अग्रवाल के डेब्यू मैच में ये शानदार पारी खेली , वहीँ के एल राहुल के लिए फैंस ने इस पारी को खतरे की घंटी बताकर खूब ट्रोल भी किया।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा। चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने हाथ दिखाए। इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए।

मयंक अग्रवाल

बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत ने इस मैच में नई सलामी जोड़ी को आजमाया। मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए हनुमा विहारी ने धैर्य के साथ शुरुआत की।

मयंक अग्रवाल

तेज गेंदबाज ने 123 के कुल स्कोर पर मयंक को विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। कमिंस की लेग स्टम्प पर पटकी गई गेंद मयंक के ग्लव्स को छूती हुई पेन के दस्तानों में जा समाई। मयंक अग्रवाल ने अपनी शानदार पारी में 161 गेंदें खेली जिनमें से आठ पर चौके और एक पर छक्का मारा। उन्होंने 76 रन बनाए। मयंक के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई।

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल के डेब्यू मैच में ये शानदार पारी खेलने पर क्रिकेट फैंस में एक तरफ जहाँ जोश भर आया है वहीँ के एल राहुल के लिए फैंस ने इस पारी को खतरे की घंटी बताकर खूब ट्रोल भी किया।

KL rahul

आपको बता दें के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे की इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में खिलाये गए और उन्होंने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में मुश्किल से 48 रन बना पाए है। अब मयंक अग्रवाल की इस शानदार पारी से आने वाले टेस्ट मैचों में राहुल की वापसी तो नहीं हो पायेगी।

KL rahul

क्रिकेट फैंस ने साथ ही कहा की ये पारी शायद के एल राहुल के टेस्ट करियर का ही अंत ना करा दें। साथ ही कई लोगों ने सोशल मीडिया पर के एल राहुल को ये सलाह दी की वो मॉडलिंग छोड़कर खेल पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा।

KL rahul

मयंक अग्रवाल की पारी के बाद उनकी तारीफ में जहाँ तारीफ के पुल बांधे जा रहे है वहीँ लोग ये कहते भी दिखाई दिए की कम से कम टीम को के एल राहुल और मुरली विजय के खराब प्रदर्शन से तो छुटकारा मिलेगा।

KL rahul trolledसाथ ही कई सोशल मीडिया यूज़र्स ये कहते भी नजर आये की पृथ्वी शॉ जल्द ठीक होकर टीम में वापसी कर लें तो बेहद अच्छी बात है। यानी बात साफ़ है की अगर के एल राहुल अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो फैंस उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूकेंगे।

देखिये कुछ चुनिन्दा ट्वीट :

1.

KL rahul trolled

2.

KL rahul trolled

3.

KL rahul trolled

4.

KL rahul trolled

5.

KL rahul trolled

6.

KL rahul trolled

7.

KL rahul trolled

8.

KL rahul trolled

जानिये कौन है 7 साल का आर्ची शिलर, जो मेलबर्न टेस्ट में होगा ऑस्ट्रेलिया का उपकप्तान

Desk Team