Bal Thackeray की बायोपिक फिल्म ‘ठाकरे’ के ट्रेलर में छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी!

Summary :

शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे Bal Thackeray की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठाकरे’ का ट्रेलर आज लांच किया गया और इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठाकरे’ का ट्रेलर आज लांच किया गया और इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर नवाजुद्दीन इस ट्रेलर में छा गए।

Bal Thackeray biopic Thackeray

शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे Bal Thackeray की जिंदगी पर बनी ये फिल्म उनकी बायोपिक है और इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे का ही किरदार निभाया है।

Bal Thackeray biopic Thackeray

इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे बाल ठाकरे Bal Thackeray मराठी लोगों के लिए अकेले उठ खड़े हुए और सत्ताओं को भी हिला डाला। जहाँ तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गेटअप की बात की जाये वो इस फिल्म में बिलकुल बाला साहेब ठाकरे जैसे लग रहे हैं।

Bal Thackeray biopic Thackeray

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की डायलॉग डिलिवरी बेहद ही शानदार है। अभिजीत फांसे द्वारा डायरेक्ट फिल्म ठाकरे को संजय राउत ने प्रेजेंट किया है। साथ ही आपको बता दें ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Bal Thackeray biopic Thackeray

फिल्म ठाकरे के ट्रेलर की शुरुआत होती है दंगे के सीन के साथ और इस सीन में एक बच्चा रोता हुआ दिखाया गया है जिसके पास एक पेट्रोल बम आकर फटता है और फिर दंगे के सीन परदे पर आ जाता है। इस ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी सटीक बाला साहब Bal Thackeray के अंदाज में लोगों की भीड़ को अभिवादन करते दिख रहे हैं।

Bal Thackeray biopic Thackeray

इस ट्रेलर में नवाज़ुद्दीन का एक डायलॉग है जो खूब चर्चा में है , ”मैं जब भी कहता हूं कि जय हिंद जय महाराष्ट्र तो जय हिंद पहले कहता हूं और जय महाराष्ट्र बाद में, क्योंकि मेरे लिए मेरा देश पहले है और राज्य बाद में”.

Bal Thackeray biopic Thackeray

इस ट्रेलर को देखकर ये तो साफ़ है की बाला साहब ठाकरे Bal Thackeray के किरदार के लिए नवाज़ुद्दीन परफेक्ट है और उनकी अभिनय क्षमता पर तो शक है ही नहीं। अब देखना होगा की ये फिल्म बड़े परदे पर क्या कमाल दिखाती है और ट्रेलर तो कमाल कर ही चुका है।

देखिये ट्रेलर :

आमिर खान के साथ डेटिंग पर फातिमा सना शेख ने दिया ये रिएक्शन और कहा …

Desk Team