तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को यहां मुलाकात की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और राज्य की कमान दोबारा संभालने के बाद राव की मोदी से यह पहली मुलाकात है।
चंद्रशेखर राव ने मोदी से मुलाकात के दौरान 10 पिछड़े जिलों के लिए धन जारी करने, तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय की स्थापना करने, नए जिले में केन्द्रीय विद्यालयों का निर्माण करने और करीमनगर जिले में एक आईआईआईटी बनाने जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की।
इससे पहले चंद्रशेखर राव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से रविवार को और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को मुलाकात की। चंद्रशेखर राव यहां सोमवार रात से मौजूद हैं। उनका बसपा प्रमुख मायावती से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राव से मुलाकात करने के लिए हैदराबाद जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




