Hardik Pandya Comeback: हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, इस सीरीज में प्रदर्शन से खुलेगा रास्ता

Summary :

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी उनकी फिटनेस और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। गौतम गंभीर ने कहा है कि जल्दबाजी के बजाय हार्दिक को पहले अपनी गेम फिटनेस साबित करनी होगी। अच्छा प्रदर्शन करने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में उनकी वापसी का रास्ता खुल सकता है।

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल आईपीएल 2026 के बाद से हार्दिक ने ज्यादा कॉम्पटीटिव क्रिकेट नहीं खेला है और फिलहाल वह इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ये साफ कर दिया है कि हार्दिक के लिए नेशनल टीम के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने हार्दिक की फिटनेस और उनकी पॉसीबल वापसी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर वापस नहीं लाना चाहता। पहले हार्दिक को अपनी गेम फिटनेस साबित करनी होगी। गंभीर के मुताबिक, हार्दिक फिलहाल लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करने की सिचुएशन में नहीं हैं। इसके अलावा आईपीएल के बाद उन्होंने भरपूर कॉम्पटीटिव क्रिकेट भी नहीं खेला है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगा।

इंडिया ए के प्रदर्शन पर टिकी नजर

India A Performance
India A Performance (Source: Google)

हार्दिक पांड्या को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी और 11 अक्टूबर तक चलेगी। गौतम गंभीर ने ऐसे में ये सिग्नल दिया है कि अगर हार्दिक इस सीरीज में अपनी फिटनेस के साथ-साथ गेंद और बल्ले से इफेक्टिव प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुल सकता है।

यानी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज हार्दिक के लिए अपनी फिटनेस और मैच की तैयारियों को साबित करने का अहम मौका होगी। अगर सबकुछ उम्मीद के मुताबिक रहता है, तो हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ अपकमिंग सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होना है।

Hardik Pandya Comeback: वेस्टइंडीज सीरीज से भी बाहर हैं हार्दिक

Hardik Pandya Ruled Out Of West Indies Series
Hardik Pandya Ruled Out Of West Indies Series (Source: Google)

हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले पैर में चोट लगी थी। इसी वजह से वह तीन मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी, इसके अलावा 27 सितंबर से शुरू होने वाली भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज के लिए भी हार्दिक को टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबले भी खेले जाएंगे, लेकिन हार्दिक इन सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वाड में शामिल नहीं हैं।

हार्दिक और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी पर गंभीर को भरोसा

Hardik Pandya And Nitish Kumar Reddy
Hardik Pandya And Nitish Kumar Reddy (Source: Google)

गौतम गंभीर ने नीतीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या को लेकर भी अहम बात कही। नीतीश को एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम से बाहर रखा गया है, जबकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गंभीर का मानना है कि वनडे टीम में हार्दिक और नीतीश जैसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स का साथ होना टीम के लिए इफेक्टिव साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप के लिए जाएगी, तब तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल काफी अहम हो जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की वापसी इंडियन टीम को ज्यादा ऑप्शन और बैलेंस दे सकती है। फिलहाल हार्दिक के लिए मैसेज साफ है कि, उन्हें पहले घरेलू लेवल पर अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की सीरीज में उनका प्रदर्शन उनकी अपकमिंग इंटरनेशनल वापसी की दिशा में अहम रोल निभा सकता है।

Read More: Pritvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का हुआ ब्रेकअप, सगाई के 6 महीने बाद दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।