Highest Run Scorer In Test: टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना हमेशा सबसे मुश्किल जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। नई गेंद की स्विंग, तेज गेंदबाजों की रफ्तार और शुरुआती दबाव के बीच पारी की शुरुआत करना आसान नहीं होता। इसके बावजूद कई महान बल्लेबाजों ने इस रोल को बखूबी निभाया है और अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा है। तो आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छह दिग्गज बल्लेबाजों कौन हैं?
1. एलिस्टर कुक – 11,845 रन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 278 टेस्ट पारियों में 11,845 रन बनाए है। उनकी मजबूत तकनीक, धैर्य और लंबी पारियां खेलने की एबीलिटी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल ओपनरों में शामिल किया। 2018 में संन्यास लेने के बाद भी उनका यह रिकॉर्ड कायम है।
2. सुनील गावस्कर – 9,607 रन

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 203 पारियों में ओपनिंग करते हुए 9,607 रन बनाए है, बिना हेलमेट के दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों का सामना करने वाले गावस्कर अपनी बेहतरीन तकनीक और संयम के लिए आज भी याद किए जाते हैं।
3. ग्रीम स्मिथ – 9,030 रन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बतौर ओपनर 196 टेस्ट पारियों में 9,030 रन बनाए हैं। उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और कप्तान के रूप में भी दक्षिण अफ्रीका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुश्किल सिचुएशन में उनकी जुझारू बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है।
4. डेविड वॉर्नर – 8,747 रन

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 202 पारियों में 8,747 रन बनाए, वॉर्नर शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए मशहूर रहे हैं और कई मुकाबलों में अपनी तेज पारियों से मैच का रुख बदलने की काबीलियत भी वो रखते हैं।
5. मैथ्यू हेडन – 8,626 रन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने अपने पूरे टेस्ट करियर में ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने 184 पारियों में 8,626 रन बनाए है। उनकी ताकतवर बल्लेबाजी और आक्रामक शैली ने उन्हें अपने दौर के सबसे खतरनाक ओपनरों में शामिल रखा है।
6. वीरेंद्र सहवाग – 8,207 रन

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने बतौर ओपनर 170 टेस्ट पारियों में 8,207 रन बनाए है। सहवाग अपने निडर और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते थे, टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले वह दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने यह साबित किया कि तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भी टेस्ट क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड बनाए जा सकते हैं।
Read More: WTC 2025-27: वेस्टइंडीज से हारकर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, Points Table में जानें क्या है हर टीम की सिचुएशन?Highest Run Scorer In Test



Download Android App
Download iOS App




