WTC फाइनल की रेस में भारत की क्या है हालत?, श्रीलंका को हराने के बाद जानें पूरा समीकरण

Summary :

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर WTC 2025-27 में अपना PCT 53.33 तक पहुंचा दिया है। फाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति के लिए भारत को बचे 8 टेस्ट में कम से कम 7 जीत हासिल करना अहम होगा। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडियन टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन के बड़े अंतर से जीतकर अपनी सिचुएशन काफी मजबूत कर ली है। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि WTC फाइनल की दौड़ में हर मुकाबले के नतीजे का सीधा असर पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) पर पड़ता है। वहीं जीत के बाद भारत का PCT बढ़कर 53.33 हो गया है, हालांकि टीम अभी भी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

इस समय ऑस्ट्रेलिया टेबल में टॉप पर है। हालांकि बांग्लादेश के हाथों हार के बाद उसके PCT में बड़ी गिरावट आई है। वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे नंबर पर मौजूद है। इसके बाद भारत पांचवें पोजीशन पर है, लेकिन आने वाले मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन के साथ वह तेजी से ऊपर जा सकता है।

India Situation In WTC: फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा?

India Situation In WTC
India Situation In WTC (Source: Google)

WTC के मौजूदा साइकल में भारतीय टीम के अब 8 टेस्ट मैच बाकी हैं। इनमें से एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ, दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने हैं। भारत के लिए इन आठ मैचों का रिजल्ट बेहद अहम होगा, अगर टीम इंडिया इनमें से सात मुकाबले जीतने में सक्सेसफुल रहती है, तो उसका PCT लगभग 68.51 तक पहुंच सकता है। वहीं, अगर भारतीय टीम सभी आठ मैच जीत लेती है, तो उसका PCT 74.07 हो जाएगा।

World Championship Final Race
World Championship Final Race (Source: Google)

हालांकि WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए कोई तय या ‘सेफ’ PCT निर्धारित नहीं है। टीम की सिचुएशन दूसरी टीमों के परफॉर्मेंस और उनके मैचों के नतीजों पर भी डिंपेड करती है। आमतौर पर 70 से ज्यादा PCT को फाइनल की रेस में मजबूत सिचुएशन माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ साइकल में इससे कम PCT वाली टीमें भी फाइनल तक पहुंच चुकी हैं।

एक्ज़ाम्पल के लिए, 2023 में भारत ने 58.8 PCT के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं 2023 और 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली कुछ टीमों का PCT भी 70 से नीचे रहा था। ऐसे में भारत को सिर्फ अपने मैच जीतने पर ही डिपेंड नहीं रहना होगा, बल्कि बाकी दावेदारों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।

श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

India vs New Zealand Match
India vs New Zealand Match (Source: Google)

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट के बाद भारत को इसी टीम के खिलाफ एक और टेस्ट खेलना है। यह मुकाबला कोलंबो में ऑर्गनाइज़ होगा। इसके बाद इंडियन टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की अहमियत इसलिए भी ज्यादा होगी क्योंकि नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की जमीन पर 3-0 से टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। वहीं भारत के पास इस बार उस हार का बदला लेने और WTC प्वाइंट्स टेबल में अपनी सिचुएशन मजबूत करने का मौका होगा।

इसके बाद सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

Ind Vs Aus Test Match
Ind Vs Aus Test Match (Source: Google)

अगर भारत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करता है, तो WTC साइकल की सबसे बड़ी चुनौती उसके सामने होगी। अगले साल जनवरी-फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इन पांच मुकाबलों का WTC फाइनल की रेस पर बेहद बड़ा असर पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत दावेदारों में शामिल है, इसलिए उसके खिलाफ सीरीज में भारत के लिए हर जीत काफी इम्पोर्टेंट होगी।

कुल मिलाकर, भारत के सामने अब आठ टेस्ट मैचों का मुश्किल सफर है। सात या उससे ज्यादा जीत उसे फाइनल की रेस में बेहद मजबूत सिचुएशन में पहुंचा सकती हैं, जबकि सभी आठ मैच जीतने पर टीम का PCT 74.07 तक पहुंच जाएगा। हालांकि आखरी फैसला सिर्फ भारत के प्रदर्शन से नहीं होगा, WTC की दूसरी टीमों के नतीजे भी ये तय करेंगे कि टीम इंडिया फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं।

Read More: Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं