भारतीय हमें सबक सिखा रहे हैं

Summary :

मेजबान न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि हमने अपने खेल में थोड़ा सुधार किया है लेकिन टीम इंडिया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है।

मेजबान न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि हमने अपने खेल में थोड़ा सुधार किया है लेकिन टीम इंडिया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है। तीसरे वनडे में सात विकेट से मिली हार के बाद विलियम्सन ने कहा, ‘‘हमारे खेल में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन हमें इससे बेहतर खेल दिखाने की जरुरत है।

इस विकेट पर लय बनाये रखना आसान नहीं था।’’ भारतीय टीम के खेल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे अच्छा खेल रहे हैं और हमें सबक सिखा रहे हैं। हमें उनकी तरफ से कुछ पाठ सीखने चाहिए। हमें चुनौती से लड़ने से लिए उचित कदम उठाने पड़गे।’’ विलियमसन की रोस टेलर और टाम लैथम की तारीफ की जिनकी पारियों की बदौलत टीम 243 रन तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था और लैथम तथा रोस के बीच साझेदारी बेहतरीन थी।’’

न्यूजीलैंड के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करने में नाकाम रहे और केन विलियम्सन ने कहा कि भारत पर दबाव डालने के लिए उन्हें विकेटों की जरूरत थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम गेंद से ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोधी टीम को दबाव में डालने के लिए हमें जल्दी विकेटों की जरूरत है।’

Desk Team