नई दिल्ली : तेज गेंदबाज इशांत शर्मा विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली किक्रेट टीम की कप्तानी करेंगे जबकि प्रदीप सांगवान को 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेट के लिये दिल्ली की टीम घोषित की है। दिल्ली की टीम में अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर, रिषभ पंत और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
टी 20 घरेलू टीम का हिस्सा रहे बल्लेबाज क्षितिज शर्मा को भी टीम में जगह दी गयी है जिनके नाम प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में 97.36 का स्ट्राइक रेट रहा है। दिल्ली की टीम पांच फरवरी को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच बिलासपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी जबकि बंगाल का मैच इसी दिन महाराष्ट्र से नादौन में होगा। मुंबई की टीम ने भी विजय हजारे के लिये अपनी टीम घोषित कर दी है जिसमें आदित्य तारे को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को उपकप्तान चुना गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



