T20 से अचानक Retirement से Mitchell Starc ने दिया सबको बड़ा झटका

Summary :

Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अब अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उन्होंने ये फैसला अपने टेस्ट और वनडे करियर पर ध्यान देने के लिए लिया है। Mitchell Starc ने कुल 65 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें वो 2021 में ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। T20 से अचानक Retirement से Mitchell Starc ने दिया सबको बड़ा झटका Mitchell Starc Retirment: Starc का आखिरी T20 मैच 2024 में अमेरिका और वेस्ट इंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप में था। उन्होंने अपने फैसले पर…

Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अब अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उन्होंने ये फैसला अपने टेस्ट और वनडे करियर पर ध्यान देने के लिए लिया है। Mitchell Starc ने कुल 65 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें वो 2021 में ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।

Mitchell Starc Retirment
Mitchell Starc Retirement

T20 से अचानक Retirement से Mitchell Starc ने दिया सबको बड़ा झटका

Mitchell Starc Retirment: Starc का आखिरी T20 मैच 2024 में अमेरिका और वेस्ट इंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप में था। उन्होंने अपने फैसले पर बात करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनकी पहली पसंद रही है। T20 फॉर्मेट में खेलने का अनुभव उनके लिए शानदार रहा, खासकर 2021 वर्ल्ड कप, जहां टीम ने जीत दर्ज की और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी बेहद मजेदार था।

Mitchell Starc Retirement

टेस्ट और वनडे पर Mitchell Starc का अब पूरा ध्यान

mitchell starc retirement
mitchell starc retirement

स्टार्क का कहना है कि अब वो पूरी तरह से आने वाले टेस्ट दौरों और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर ध्यान देना चाहते हैं। खासकर भारत का टेस्ट दौरा और अगली एशेज सीरीज उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने ये भी कहा कि 2026 में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का ये सही समय है। उनके संन्यास से टीम में नए गेंदबाजों को मौका मिलेगा और वे अगले टूर्नामेंट तक खुद को साबित कर सकते हैं।

स्टार्क ने आगे कहा कि वो फिट और फ्रेश बने रहना चाहते हैं ताकि बड़े मुकाबलों में अपना बेस्ट दे सकें। टेस्ट और वनडे में प्रदर्शन करना अब उनका मुख्य लक्ष्य है।

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने मिचेल स्टार्क की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने T20 करियर पर गर्व होना चाहिए। वो 2021 की विजेता टीम के अहम खिलाड़ी थे और उनकी विकेट लेने की काबिलियत ने कई मैचों का रुख बदला है। बैली ने ये भी कहा कि स्टार्क के टेस्ट और वनडे में खेलने का फैसला टीम के लिए अच्छा है और हम सही समय पर उनके T20 करियर का सम्मान जरूर करेंगे।अभी के लिए सभी को खुशी है कि स्टार्क टेस्ट और वनडे क्रिकेट में टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अपना अनुभव साझा करेंगे।

Also Read: BCCI को नए Sponser की जल्दबाजी, नए डील का इतना है बजट

Anjali Maikhuri