नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा विलक्ष्ण प्रतिभा के धनी हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कमजोर रक्षात्मक तकनीक के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज मौजूदा सीरीज के दो टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का मजबूती से सामना नहीं कर पाया। लगातार दो हार के साथ भारत ने सीरीज भी गंवा दी है। जोन्स ने कहा कि मैंने उन्हें देखा है और वह तकनीकी रूप से दक्ष है। लेकिन आपके खेल में गलती तब होती है जब आपका रक्षात्मक पहलू कमजोर होता है और वह (रोहित) अपनी रक्षात्मक तकनीक के कारण विफल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में अपकी बल्लेबाजी का 70 प्रतिशत हिस्सा रक्षात्मक तकनीक पर निर्भर करता है और एक दिवसीय में इसकी जरूरत 40 प्रतिशत होती है। उनकी रक्षात्मक तकनीक उन्हें विफल बना रही है। उन्हें अपनी रक्षात्मक तकनीक पर सुनील गवास्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और यहां तक कि विराट कोहली के जैसे भरोसा होना चाहिये। जोन्स ने कहा कि भारत को टीम चयन के मुद्दों को हल करने के लिऐ दक्षिण अफ्रीका जैसे कड़े दौरे की जरूरत थी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



