सोनल दिनुषा का बल्ला भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में लगातार रन बरसा रहा है। कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार 103 रन बनाकर न सिर्फ श्रीलंका को मजबूत सिचुएशन में पहुंचाया, बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उनका यह लगातार दूसरा शतक है।
दिनुषा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी 100 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने कोलंबो टेस्ट में 103 रन बनाकर एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। वहीं सीरीज की अब तक हुई तीन पारियों में दिनुषा के बल्ले से 287 रन निकल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 100, 84 और 103 रन की पारियां खेली हैं और उनका एवरेज 95.67 का रहा है।
Sonal Dinusha Record Against India: भारत के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट में शतक

कोलंबो में शतक लगाने के साथ ही सोनल दिनुषा भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के पहले दोनों मुकाबलों में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले दलीप मेंडिस ने 1982 में यह अचीवमेंट हासिल की थी। ऐसे में अब करीब 44 साल बाद दिनुषा ने इस खास रिकॉर्ड की बराबरी की है। अगर सभी देशों के बल्लेबाजों की बात करें, तो दिनुषा भारत के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं।
लगातार टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों में शामिल
)
दिनुषा अब उन श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक जमाए हैं। उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगाकारा भारत के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, थरंगा परानाविताना और एंजेलो मैथ्यूज भी इस खास अचीवमेंट को हासिल कर चुके हैं।
2026 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

सोनल दिनुषा का शानदार फॉर्म सिर्फ भारत के खिलाफ सीरीज तक लिमीटेड नहीं है। वह 2026 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस साल अब तक सात पारियों में उनके नाम 462 रन दर्ज हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
दिनुषा का इस साल टेस्ट क्रिकेट में एवरेज 77 का है। वहीं खास बात तो यह है कि 2026 में 350 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत सबसे बेहतर है। भारत के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ दिनुषा ने खुद को श्रीलंका के उभरते हुए बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है।
Read More: कब और कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले?, देखें टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल


Download Android App
Download iOS App



