इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज होने में शेष दिन और बाकी रह गए हैं। आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होनी है। लेकिन यह टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही इस टी-20 क्रिकेट लीग पर कोरोना के बादल छा गए हैं। पहले आरसीबी टीम के धाकड़ ओपनर देवदत्त पडिक्कल का कोरोनाग्रस्त होना और अब विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी टीम के स्टार ऑलराउंडर डेनियल सैम्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

RCB को तगड़ा झटका…
आरसीबी के लिए इस सीजन में आईपीएल की शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। दअरसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपना पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ऐसे में डेनियल सैम्स बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बेंगलोर ने बताया कि सैम्स के तीन अप्रैल को यहां पहुंचने पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन बुधवार को हुई दूसरे दौर की टेस्टिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बेंगलोर टीम ने कहा, सैम्स फिलहाल लक्ष्ण रहित हैं और आईसोलेशन में रह रहे हैं। बेंगलोर की मेडिकल टीम उनके संपर्क में है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रोटोकॉल के तहत उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। बेंगलोर का आईपीएल के इस सीजन में पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस के साथ होना है। बता दें,सैम्स ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ तीन आईपीएल मैच खेले हैं।


Download Android App
Download iOS App



