डेविड वॉर्नर ने साझा की ईंट उठाने वाले मजदूर की फोटो, हरभजन सिंह ने पूछ लिया-भाई है क्‍या आपका?

Summary :

इंटरनेट की दुनिया में जमकर एक्टिव रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर से सोशल मीडिया चमकता सितारा बने हुए हैं।

इंटरनेट की दुनिया में जमकर एक्टिव रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर से सोशल मीडिया चमकता सितारा बने हुए हैं।  पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर जमकर एक्विट रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में वॉर्नर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईट उठाने वाले एक मजदूर की तस्वीर साझा की है। 
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर की तरह हूबहू दिखने वाले शख्स की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अब इस फोटो को वॉर्नर ने शेयर करते हुए लिखा मुझसे हजारों बार पूछा गया कि ये आप हो क्या? सोचा?  उन्होंने साथ ही हैशटैग में फनी और Guess भी लिखा। वैसे यह तस्वीर किसी मजदूर की है और ऐसा लग रहा है कि वह भारत में किसी ईंट भट्टे पर काम करता होगा। हालांकि कुछ हद तक उसकी शक्ल डेविड वॉर्नर से मिलती है।

वहीं वॉर्नर की इस तस्वीर पर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने माजिकया अंदाज में कमेंट करके डेविड वॉर्नर से पूछा कि आपका भाई है?
34 साल के डेविड वॉर्नर ने अभी तक करियर में 86 टेस्ट,128 वनडे और 81 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। यही नहीं वॉर्नर को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल के लिए बैन भी किया गया था। 

Desk Team