नई दिल्ली : भारत इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेगा। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कॉमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच यह टेस्ट मैच खेलना है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सामने दिन-रात टेस्ट मैच के लिए जो प्रस्ताव रखा है, उसमें बताया गया है कि भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को इसके लिए बुलाया जाना चाहिए और उनसे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में पूछना चाहिए। प्रसारणकर्ता द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति आईएएनएस से पास है। इसमें लिखा है कि टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को बुलाया जाए।
सभी पूर्व कप्तान मैदान पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बाकी की टीम के साथ-साथ बाकी के अतिथियों के राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। पूरे दिन पूर्व कप्तान बारी-बारी से गेस्ट कॉमेंटटर के तौर पर आएंगे और अपनी टेस्ट इतिहास के अहम पल साझा करेंगे। ऐसा होता है तो धोनी को पहली बार कॉमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है। धोनी को इसके लिए आमंत्रण भी भेजा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



