रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में खूब धमाल मचा रहे हैं। कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों की पारी में सात चौके एवं एक छक्का लगाया। खास बात दिनेश कार्तिक की इस शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने शाहबाज अहमद के साथ छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। उन्होंने तेजी से रन ठोकने की रणनीति के साथ ही क्रीज पर कदम रखा था। ऐसे में उन्होंने 14वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एक छक्का और तीन चौके जड़ दिए। अश्विन के उस ओवर पर 21 रन जड़े। इसके कार्तिक ने नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में शानदार चौके लगाकर टीम को जीत के बेहद करीब ला दिया।

एक दो नहीं बल्कि तीनों मैचों में रहे नाबाद
गौरतलब है, पिछले दो मैचों से ही कार्तिक अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। ऐसे में जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ कार्तिक ने नाबाद 32 रन बनाए थे। तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध उन्होंने 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में आईपीएल 2022 में कार्तिक ने बगैर आउट हुए अब तक 90 रन जोड़े हैं। दिलचस्प बात उन्होंने टीम के लिए फिनिशर की शानदार भूमिका निभाई है।

बताते चले पिछले साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2022 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। दिनेश कार्तिक ने अबतक 201 आईपीएल मुकाबलों में 3848 रन बनाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



