भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया को उसके मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। जिसके बाद अब मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ कुछ बल्लेबाज़ों को चेतावनी देते हुए एक बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कुछ बल्लेबाजों को कई मौके दिए गए हैं टीम की तरफ से उन्हें सिक्योरिटी दी जाएगी। लेकिन उन्हें भी अच्छा खेल दिखाना होगा। बीच के ओवरों में कुछ खराब शॉट खेले गए और निर्णायक क्षणों में चतुराई से नहीं खेला गया। राहुल द्रविड़ ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने जिस तरह से कहा की कुछ बल्लेबाजों को कई मौके दिए जाने के बाद उनसे प्रदर्शन की उम्मीद है, उससे उनका इशारा श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की ओर था।

राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने उन्हें लगातार मौके दिये हैं और हम चाहते हैं कि वह अपनी जगह को लेकर सुरक्षित महसूस करें। लेकिन सुरक्षा और मौके देने के साथ आप से प्रदर्शन की भी उम्मीद करते हैं। इस स्तर पर खेलने वालों से यही अपेक्षा रहती है कि जरूरत के समय वे अच्छा प्रदर्शन करें। हम हरसंभव स्थिरता रखना चाहते हैं। आप चौथे, पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिये कि टीम की जरूरत क्या है। श्रेयस अय्यर तीनों मैचों में जल्दी आउट हो गया। हमें पता है कि ये सभी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और हम हरसंभव उनका साथ देंगे। लेकिन टीम में हर जगह के लिये प्रतिस्पर्धा बहुत है और इन हालात में यह आसान नहीं होता।’


Download Android App
Download iOS App



