पेरिस : स्पेन के राफेल नडाल पुरूषों के एटीपी रैंकिंग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर को पछाड़ कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गये हैं। फेडरर को एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में हार का खामियाजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान गवां कर चुकाना पड़ा। क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच फाइनल में फेडरर को 7-6 (8/6), 3-6, 6-2 से हराया था।
इस हार से फेडरर अपना 99वें खिताब से वंचित रहने के साथ 50 रैंकिंग अंक भी गंवा बैठे। नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के बाद रैंकिंग हासिल की थी लेकिन फेडरर ने स्टटगार्ट कप में जीत के साथ फिर से शीर्ष पर आ गये थे। क्वींस क्लब के चैम्पियन मारिन सिलिच एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर आ गये है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



