IPL2022: मैच के दौरान हर्षल पटेल के करीबी की मौत, छोड़ा बायो बबल

Summary :

रविवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस का सामना कर रही थी तो इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल को बेहद दिल तोड़ने वाली खबर मिली।

रविवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस का सामना कर रही थी तो इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल को बेहद दिल तोड़ने वाली खबर मिली। उनकी बहन जो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उनका निधन हो गया। हालाँकि मैच में RCB की टीम ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। लेकिन जीत की ख़ुशी से ज्यादा टीम को इस बुरी खबर का दुःख हुआ होगा।
शनिवार को खेले गए दिन के दूसरे मैच में बैगलोर का सामना मुंबई की टीम के साथ हुआ। इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल के बहन के निधन की खबर आई। हर्षल के इस बुरे समय में टीम ने अपने इस खिलाड़ी को पूरा साथ दिया और मैनेजमेंट ने तुरंत ही उनके घर जाने का इंतजाम किया। अभी तक वो टूर्नामेंट खेलने की वजह से बायो बबल का हिस्सा हैं। मगर उनको बायो बबल से बाहर निकलकर अपने घर जाना पड़ा। 
हर्षल एक दिन बाद अपनी टीम से जुड़ सकते हैं लेकिन अब उनको वापस टीम के बायो बबल में जाने के लिए क्वारंटीन के नियम का पालन करना पड़ सकता है। जहाँ उन्हें पहले 3 दिन तक आइसोलेशन में रखा जायगा। हर्षल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

Desk Team