टीम इंडिया फिर बनी T20 की बादशाह, जिम्बाब्वे को हराकर हासिल किया नंबर-1 रैंक

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन की शानदार जीत दर्ज कर आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने 15 दिन पहले भारत को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया था, लेकिन टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन के दम पर दोबारा बादशाहत अपने नाम कर ली।

इंडिया ने एक बार फिर आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। महज 15 दिनों के अंदर इंडियन टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन पर वापसी कर ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद भारत दोबारा दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन गई है।

लगातार हार से गंवाई थी बादशाहत

Team India Defeat
Team India Defeat (Source: Google)

इंडिया ने साल 2022 में पहली बार टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन हासिल की थी और इसके बाद लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किए। हालांकि कप्तानी में बदलाव के बाद टीम का प्रदर्शन गिरा और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को लगातार छह टी-20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड ने भी भारत को 4-0 से हराकर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में मिली हार के बाद भारत टॉप पोजीशन से दूसरे नंबर पर खिसक गया था, जबकि इंग्लैंड नंबर-1 टीम बन गई थी। दोनों टीमों की रेटिंग एक जैसी थी, लेकिन प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड आगे निकल गया था।

ICC Ranking In T20I: 15 दिन में फिर नंबर-1 बना भारत

ICC Ranking Team India
ICC Ranking Team India (Source: Google)

फिर लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर इंडियन टीम ने जल्द ही अपनी खोई हुई बादशाहत वापस हासिल कर ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़ी जीत के बाद भारत के 16,088 प्वाइंट्स और 268 रेटिंग हो गई, जिससे वह फिर से आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पोजीशन पर पहुंच गया। इंग्लैंड भी 268 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसके कुल प्वाइंट्स 10,186 हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें पोजीशन पर मौजूद हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का दमदार प्रदर्शन

Zimbabwe Vs India
Zimbabwe Vs India (Source: Google)

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार खेल दिखाया है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में 90 रन से बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में तेज़ 60 रन बनाए। 220 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 129 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में ज्यादा योगदान नहीं दे सके अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।