कोहली चुप रहते हैं तो हैरानी होगी : कमिन्स

Summary :

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिये अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते।

मेलबर्न : विराट कोहली ने हाल में कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिये उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए।

virat

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिये अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते। कमिन्स ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा, ‘‘मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है। हम इसके लिये तैयार रहेंगे। हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है। हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे।

Joe Root ने श्रीलंका के खिलाफ़ लगाया शानदार शतक, इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा

Desk Team