भारत की बेटियों ने जापान में लहराया तिरंगा, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

Summary :

Indian Women’s Team Into Finals: एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है. भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने इस इवेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. यानि स्वर्ण पदक से एक कदम दूर है ये टीम. फाइनल में इस टीम का सामना श्रीलंका के साथ होने वाला है. जो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गई. बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर भारतीय टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनी. Indian Women’s Team Into Finals भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में धमाका कर दिया है. सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत…

Indian Women’s Team Into Finals: एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है. भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने इस इवेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. यानि स्वर्ण पदक से एक कदम दूर है ये टीम. फाइनल में इस टीम का सामना श्रीलंका के साथ होने वाला है. जो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गई. बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर भारतीय टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनी.

Indian Women’s Team Into Finals

Indian Women's Team Into Finals
Indian Women’s Team Into Finals

भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में धमाका कर दिया है. सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत बांग्लादेश के साथ हुई थी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पूरे दबदबे के साथ ये मुकाबला अपने नाम कर लिया. उन्होंने बांग्लादेशी टीम को 114 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया.

Indian Women's Team
Indian Women’s Team

टॉस इंडियन वूमेन ने जीता था. हरमनप्रीत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने आई भारतीय वीमेंस टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाए. भारतीय ओपनर ने 49 गेंदों का सामना करके 100 रन जड़ दिए. जिसमें 9 छक्के और 3 चौके शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा.

वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 33 बॉल का सामना करके 40 रनों का योगदान दिया. स्मृति मंधाना ने भी 19 बॉल पर 37 रन ठोककर बड़े स्कोर का आधार रख दिया. बांग्लादेश टीम को जीत के लिए 196 रनों का विशाल लक्ष्य मिला. हालांकि इसके जवाब में बांग्लादेश वीमेंस टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर सिमट गई. नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर

Indian Women's Team
Indian Women’s Team

एशियन गेम्स 2026 में वीमेंस क्रिकेट इवेंट धमाकेदार रहा. फाइनल में दो बड़ी टीमें पहुंची. भारत और श्रीलंका के बीच अब गोल्ड मेडल को लेकर जंग होगी. इस मैच में इंडियन वीमेंस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

 

Read More: आईपीएल 2027 के ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Raj Kiran