INDvsPAK: रेप के आरोपी को किया गया पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल

Summary :

उनकी इस टीम में सेलेक्टर्स ने रेप के आरोपी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी शामिल किया है। पाकिस्तानी टीम को चार मार्च से पांच अप्रैल तक तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। लेकिन उनकी इस टीम में सेलेक्टर्स ने रेप के आरोपी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी शामिल किया है। पाकिस्तानी टीम को चार मार्च से पांच अप्रैल तक तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। ये सीरीज पाकिस्तान के लिए काफी खास है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद से पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। 

पाकिस्तान ने इस टीम की कमान एक बार फिर से बाबर आजम को सौंपी है। वहीं रेप के आरोपी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी टीम में शामिल किया है। हालांकि ​उसे सिर्फ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ रखा गया है। पिछले साल दिसंबर में एक नाबालिग लड़की ने यासिर और उसके दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद लेग स्पिनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसे में उनका टीम में शामिल होना थोड़ा अटपटा महसूस होता है। 

Googly will be my most important weapon in England: Yasir Shah | Cricket  News - Times of India

सीरीज की शुरुआत 4 मार्च से रावलपिंडी में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद टीम को कराची के नेशनल स्टेडियम में 12 से 16 मार्च तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 21 से 25 मार्च तक लाहौर में खेला जाएगा। आपको बता दे पाकिस्तान ने इस सीरीज की शुरुआत​ से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।


Desk Team