INDvsSA: BCCI ने बताई वजह क्यों कोहली की जगह अय्यर को नहीं बल्कि विहारी को दिया मौका

Summary :

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में KL राहुल टॉस जीता

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में KL राहुल टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विराट की जगह इस मैच में हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। हनुमा इंडिया-ए के साथ पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में मौजूद थे और शायद इसलिए उन्हें दूसरे टेस्ट में चुना गया है। 

हालाँकि, भारत के पास श्रेयस अय्यर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का मौका था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने विहारी के साथ जाने का ही फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जमाया था। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर उधम काटे उससे पहले ही BCCI ने अय्यर को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बयान जारी किया है। 

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्रेयस अय्यर पेट में गड़बड़ी के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले अय्यर को सेंचुरियन में भी मौका नहीं मिला था। उन्होंने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था जहाँ उनके बल्ले से शतक और अर्धशतक निकला था। आपको याद दिला दें विहारी ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेला था। तब हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद आर अश्विन के साथ मिलकर भारत के लिए टेस्ट बचाया था।


Desk Team