शारजाह : कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 16वें मैच में शनिवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता भी इतने ही मैचों में इतने ही जीत और हार तथा अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मैच हार चुकी है जबकि कोलकाता लगातार पिछले दो मैच जीत चुकी है।
आज की टीमें :
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (w / c), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ , शिखर धवन , श्रेयस अय्यर(c), ऋषभ पंत (w) शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टाइनिस , रविचंद्रन आश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नोरजे , अमित मिश्रा, हर्षल पटेल


Download Android App
Download iOS App



