इरफान पठान ने दी डॉक्टर्स पर पत्थरबाजी करने वालों को नसीहत, कहा-‘सुधर जाओ इंसानों अब तो…’

Summary :

भारत में कोरोना वायरस महामारी की वजह से अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या देश में 12 हजार से ज्यादा है। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ

भारत में कोरोना वायरस महामारी की वजह से अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या देश में 12 हजार से ज्यादा है। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और सुरक्षा बल इस मुश्किल घड़ी में लोगों का जीवन बचाने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद उन पर हमले की खबरें कहीं -कहीं से आती रहती हैं। मेडिकल स्टाफ पर पहले इंदौर में फिर मुरादाबाद में हमला किया गया। इस पर कड़ी निदा भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान  पठान ने की है।   
सोशल मीडिया पर इरफान पठान बहुत एक्टिव रहते हैं। कई बार देखा गया है कि वह खुलकर सामाजिक मुद्दों पर बात करते हैं। ऐसा ही एक संदेश उन्होंने एक वीडियो शेयर करके दिया है। पठान ने अपनी बात शायरी के जरिए कही है। उन्होंने ने कहा, जब से दुनिया बनी है तब से धर्म के नाम पे धंधा हो रहा है, पर अफसोस की बात ये है कि अब तो समझदार भी अंधा हो रहा है, कुछ ही लोगों ने बनाया था धर्म को धंधा, अब तो ये धंधा भी गंदा हो रहा है, लड़ोगे तुम, फायदा उठाएगा कोई और, सुधर जाओ इंसानों, अब तो वक़्त भी तुम्हारे पास कम हो रहा है। 

View this post on Instagram

Humanity above all #love #peace #knowledge

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on

हाल ही में सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक वीडियो पोस्ट किया था कि नमाज लोग अपने घरों में ही अदा करें। उस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, इंसानियत सबसे ऊपर है। मुरादाबाद घटना पर भी पठान ने आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा, अगर तुम  चिकित्सक/डॉक्टर्स पर हमला करोगे, तो तुम्हें बचाएगा कौन? मुरादाबाद में डॉक्टर्स पर ये हमला बड़ा ही शर्मसार करने वाला है।

कोरोना के खिलाफ जंग में इससे पहले पठान ने केरल की तारीफ की थी। पठान ने तारीफ करते हुए लिखा, केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं आया है। वे बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो लोगों की सबसे ज्यादा टेस्टिंग भी कर रहे हैं। बता दें कि भारत के लिए इरफान पठान ने साल 2003 में पहला मैच खेला था। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पठान मैन ऑफ द मैच बने थे। 

Desk Team