भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। दरअसल कमर की चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह की पीठ में दर्द वेस्टंइडीज के खिलाफ सीरीज में उठा था। कई विशेषज्ञों से ब्रिटेन जाकर जसप्रीत बुमराह ने अपने कमर दर्द पर सलाह ली। बुमराह के पीठ दर्द को लेकर पहले यह खबरें आईं थीं कि उन्होंने सर्जरी करानी पड़ेगी।

हालांकि विशेषज्ञों ने बुमराह की पूरी जांच की उसके बाद कहा कि सर्जरी की उन्हें जरूरत नहीं है। रिहैबिलिटेशन से जसप्रीत बुमराह गुजर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जसप्रीत बुमराह इस तस्वीर में सूट पहने नजर आ रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह की यह तस्वीर उनके फैन्स और साथी खिलाड़ियों को बहुत पसंद आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जसप्रीत की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि वह बिल्कुल बॉलीवुड अभिनेता देवानंद जैसे लग रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की इस तस्वीर पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कमेंट करते हुए कहा,- so cool।

जसप्रीत बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में थोड़े ही समय में अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। पिछले पौने चार साल से बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं। इस समय जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष तेज गेंदबाजों के रूप में खेल रहे हैं।

अब तक जसप्रीत बुमराह ने 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट 19.24 की औसत से लिए हैं। वनडे क्रिकेट में 58 मैचों में 103 विकेट 21.88 की औसत से लिए हैं और टी20 क्रिकेट में 42 मैच खेलते हुए 51 विकेट 20.18 की औसत से लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में हैट्रिक अपने नाम की थी। हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। क्रिकेट से कुछ समय का जसप्रीत बुमराह ने ब्रेक लिया हुआ है।

बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की कमी भारतीय टीम में बहुत दिखाई दे रही थी। भारत की अनुभवहीन तेज गेंदबाजी बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में बल्लेेबाजों को रन बनाने से रोक पाने के लिए असफल रही। बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 7 विकेट से यह मैच हरा दिया था। बांग्लादेश ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 7 नवंबर गुरुवार को दूसरा टी20 मैच राजकोट में खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



