केएल राहुल को IPL में रोकना मुश्किल, राजस्थान के खिलाफ तूफानी पारी के बाद इंटरनेट पर मचाया हंगमा

Summary :

सोमवार को आईपीएल 2021 का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में आरआर को शिकस्त देकर पंजाब ने इस टूर्नामेंट के 14वें सीजन में जीत से आगाज किया है

सोमवार को आईपीएल 2021 का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में आरआर को शिकस्त देकर पंजाब ने इस टूर्नामेंट के 14वें सीजन में जीत से आगाज किया है। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है,पिछले सीजन भी राहुल ने सबसे ज्यादा 670 रन बनाए थे।
वहीं केएल राहुल ने मौजूदा सीजन के पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। मालूम हो केएल राहुल का यह आईपीएल का 22 वां अर्धशतक है। केएल राहुल ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए 50 बॉल पर 91 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं शिवम दुबे की गेंद पर छक्का लगाकर 30 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 
वैसे केएल राहुल ने न केवल रन बनाए बल्कि अपनी टीम के लिए एक बड़ा योगदान भी दिया। जहां पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल के साथ 22 रन जोड़े तो वहीं क्रिस गेल ने 40 के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर अच्छे रन बटोरे। वहीं चौथे विके के लिए दीपक हुड्डा 64 के साथ 105 रन बनाए। ऐसे में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन का स्कोर बनाया। 
केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 50 गेंद पर 91 रन बनाकर टीम के लिए शानदार काम किया और अंतिम ओवर में आउट हो गए। हालांकि दुर्भाग्य रहा की वह अपना शतक पूरा करने के लिए कुछ रन से रह गए,लेकिन अपनी टीम को बड़ा स्कोर तक लेकर जाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वहीं अब राहुल की तूफानी पारी के बाद ट्विटर पर फैंस ने रिएक्ट किया और राहुल के आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। 
सोशल मीडिया की जनता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया… 

टी20 लीग में 2700 रन पूरे किए…

याद दिला दें,केएल राहुल ने पिछले सीजन 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 670 रन का स्कोर खड़ा किया था और बल्लेबाज आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे थे। उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 650 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया था। 
वहीं राहुल के आर्ईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 82 मैच में 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाकर 2738 रन अपने खाते में जोड़े हैं। वहीं पंजाब की तरफ से भी राहुल के 2000 रन पूरे हुए हैं।

Desk Team