कैनरी आईलैंड : अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मैसी ने करियर का ओवरआल 599 वां गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और अब वह करियर में 600 गोल करने के रिकॉर्ड से मात्र एक कदम दूर हैं। मैसी के ऐतिहासिक गोल के बावजूद बार्सिलोना फुटबॉल क्लब को ला लीगा के 26वें दौर के मुकाबले में लास पाल्मास के साथ 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा।
गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में मैसी ने 21वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को मुकाबले में1-0 से आगे कर दिया। लेकिन 48वें मिनट में जोनाथन कॉलेरी के गोल ने लास पाल्मास को बराबरी पर ला दिया। मैच में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



